ब्रेकिंग न्यूज़/जबलपुर:नए श्रम कानूनों के विरोध में आयुध निर्माणी कर्मचारियों का प्रदर्शन, GCF में कामकाज प्रभावित

Breaking News/Jabalpur: Ordnance Factory employees protest against new labor laws, affecting work at GCF

जबलपुर। केंद्र सरकार द्वारा 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 नए लेबर कोड लागू किए जाने के विरोध में आयुध निर्माणी कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिला। AIDEF के आह्वान पर गन कैरिज फैक्ट्री (GCF) के कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे फैक्ट्री का कामकाज प्रभावित रहा।कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नए श्रम कानून श्रमिक हितों के खिलाफ हैं और इससे कर्मचारियों के अधिकार कमजोर होंगे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इन कानूनों को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

राजा पांडे

रिपोर्ट: वाजिद खान,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button