शिवरात्रि पर शिवालयों पर उमड़ी भारी भीड़।

 

 

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट।

 

निजामाबाद आजमगढ़।महाशिवरात्रि के इस वर्ष रविवार को पड़ने से इसका महत्व हजार गुना बढ़ गया है।भक्तो ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना शुरू कर दिए थे।शिवालयों को फूलों गुब्बारों और बिजली की झालरों से आकर्षक तरीकों से सजाया गया था।जिसकी रोशनी से शिवालयों की छटा अपने में खूबसूरती बिखेर रही थी।निजामाबाद के महादेव घाट मंदिर और शिवालय घाट मंदिर की रंगाई पुताई कराकर मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था।मंदिर और घाटों की साफ सफाई नगर पंचायत द्वारा करवाई गई थी।भीड़ अत्याधिक बढ़ने के कारण प्रशासन की तरफ से मंदिर की सुरक्षा हेतु पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी वह लोग बराबर चक्रमण कर रहे थे।तमसा किनारे बना ऐतिहासिक महादेव मंदिर जहां की मान्यता है कि इस मंदिर की शिवलिंग पाताल से निकली है।इस लिए इस मंदिर से भक्तों की अपार आस्था भी जुड़ी हुई है।इस मंदिर पर सुबह से ही भक्तो का रेला लगा रहा।भक्त भगवान भोलेनाथ शिवशंकर को बेलपत्र,धतूरा,कनेर, मदार,पुष्प, नैवेद,धूप, दीप,यज्ञोपवित,चंदन, रोली,अक्षत आदि से शिव की पूजा कर रहे थे।कोई भक्त शिव स्तुति कोई शिव चालीसा कोई शिव महिमा तो कोई शिव पुराण पढ़ रहा था।मंदिर का प्रांगण शिव के जयकारा से शिव के मंत्रो से पूरा वातावरण गूंज रहा था।उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह सुरक्षा की निगरानी हेतु दुर्वासा धाम,दत्तात्रेय मंदिर,निजामाबाद के महादेव घाट मंदिर,शिवाला घाट मंदिर आदि क्षेत्र के मंदिरों की सुरक्षा की निगरानी हेतु दौरा कर रहे थे।निजामाबाद महादेव घाट मंदिर की सुरक्षा हेतु प्रशासन की तरफ से उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पटेल,उपनिरीक्षक मयंक उपाध्याय,हेड कांस्टेबल हौसला यादव,कांस्टेबल विक्रांत विश्वकर्मा आदि लोग सुरक्षा में तैनात रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button