महाशिवरात्रि पर मंडल अध्यक्ष लालगंजअरुण कुमार सिंह ने जरूरतमंदों में बांटा कम्बल

 

लालगंज आजमगढ़; लालगंज तहसील क्षेत्र के पातालपुरी महादेव मंदिर बड़ागांव बहादुरपुर में हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर,सुबह 4:00 बजे से पहुंचने लगे भक्त

लालगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों की हुजुम उमड़ी । हर हर महादेव के नारों से पूरा माहौल गूंजायमान हो उठा। साथ ही शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर सुख शांति समृद्धि की कामना की ।

लालगंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में लोगों की भीड़ सुबह से ही देखने को मिली । हर कोई इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करके भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने में जुटे रहे।वहीं प्राचीन शिव मंदिर पातालपुरी महादेव मंदिर बड़ागांव बहादुरपुर,रटेश्वर महादेव मंदिर,घमरिया शिव मंदिर,महादेव बाबा मंदिर अमिलिया के दरबार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी । महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों ने एक दिन पूर्व से ही तैयारी आरंभ कर दी थी ।शिव मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही भक्त पहुंच गए थे ।सुबह सात बजे तक मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुट गई थी। मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ने के कारण लोगों को जल चढ़ाने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।भगवान शिव पर जलाभिषेक करने के लिए लोगों को कतार लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा था।मंदिर परिसर में भक्तों की काफी लंबी कतार देखी गई।वहीं पर महादेव बाबा मंदिर अमिलिया में ग्रामीणों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया।मंडल अध्यक्ष लालगंज अरुण कुमार सिंह ने महाशिवरात्रि के अवसर पर महादेव बाबा मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया।जरूरतमंद कम्बल पाकर प्रसन्नता व्यक्त की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button