Azamgarh News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तिमय माहौल में गूंजा हर-हर महादेव

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर पटवध कौतुक सहित विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
प्राचीन शिव मंदिर पटवध कौतुक में अतड़के सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों द्वारा जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन
चलता रहा। भक्तजन कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बिल्वपत्र, गुलाल, अबीर, गन्ना, विकास भांग, धतूरा एवं इत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना करते रहे। मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। श्रद्धालु महिला एवं पुरुषों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलकामना के लिए विधिवत पूजा की।
इसी क्रम में पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तों की विशेष भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव का पूजन कर परिवार की खुशहाली और शांति की कामना की। वहीं श्रीनगर सियरहां स्थित राधा-कृष्ण शिव मंदिर में सुबह 6 बजे से ही दर्शनार्थियों की लंबी कतार लग गई। मंदिर के पुजारी द्वारा पूर्व से ही साफ-सफाई एवं सजावट की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक दर्शन-पूजन किया।
महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दुबे मय पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता से श्रद्धालुओं ने बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना संपन्न की।
पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button