Azamgarh News: खानजहापुर सजई मार्ग के निर्माण में घोर अनियमितता आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

दीदारगंज -आजमगढ़

वर्षों से खराब पड़ा खानजहापुर सजई मार्ग दूरी लगभग दो किलोमीटर जो कि गड्ढों में तब्दील हो गई थी मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर मार्ग के किनारे बिखर गई थी आने जाने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता था यह मार्ग खैरूद्दीनपुर ,सजई,बीबीगंज,हुब्बीगंज, पल्थी, आदि गांवों को जोड़ता है प्रतिदिन हजारों लोग मार्ग से आते जाते हैं मार्ग बहुत दिनों से खराब था ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री पोर्टल पर मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी जो पास भी हो गई और मार्ग का निर्माण कार्य 20फरवरी शुक्रवार से शुरू हुआ और दूसरे ही दिन मार्ग की गिट्टियां उखड़ना शुरू हो गई इस बात से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर प्रदर्शन किया और ठेकेदार तथा लोक निर्माण विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण कार्य मानक और गुणवत्ता पूर्ण हो ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहा है कि निर्माण कार्य को अतिशीघ्र रोककर जांच कर मानक के अनुसार कार्य कराया जाय।इस अवसर पर रवि प्रकाश सिंह,लालजीत राजभर,अजय गौड़, नितीश राजभर,अतुल मौर्य, राहुल गौड़,शिवम मौर्य,निरंजन मौर्य, राजेश कुमार गौतम आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button