Azamgarh News: खेत में बहाया जा रहा नाबदान का गंदा पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

 

 

बरदह (आजमगढ़)। बरदह क्षेत्र में गाटा संख्या 1000 स्थित खेत में घरों का नाबदान व गंदा पानी बहाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किसान द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, आसपास के घरों का गंदा पानी सीधे खेत में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसल को भारी नुकसान हो रहा है तथा भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है। किसान का कहना है कि इस संबंध में ग्राम प्रधान को भी अवगत कराया गया था और रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
पीड़ित ने यह भी बताया कि मामले की शिकायत उच्च स्तर तक की गई, यहां तक कि योगी आदित्यनाथ को भी प्रार्थना पत्र भेजा गया, परंतु स्थानीय स्तर पर अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही गंदे पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। खेत में गंदा पानी बहने से जहां एक ओर फसल बर्बाद हो रही है, वहीं दूसरी ओर संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा गंदे पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button