Azamgarh News: बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत*

पवई (आजमगढ़ )। पवई थाना क्षेत्र के सुम्हाडीह बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मुंशी लाल (50) पुत्र झींगई निवासी सुम्हाडीह सड़क पार कर रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक के दो पुत्र व तीन पुत्री हैं। थानाध्यक्ष पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button