Azamgarh News: जनता क्रान्ति पार्टी कार्यकर्त्ता बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ*

लालगंज (आजमगढ़ ) जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 को स्थान- चौहान चौक, लालगंज, जनपद आजमगढ़ में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मटरु चौहान की अध्यक्षता में कार्यकर्त्ता बैठक सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम में के मुख्य अतिथि कमलेश चौहान ने कहा की जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ पार्टी उन सभी लोगों को जागरूक करके उनके जीवन में परिवर्तन लाना चाहती है जिनका जीवन आज भी कठिन है। भारत में निशुल्क लाभकारी योजनाओं का संचालन सरकार द्वारा किया जा रहा है उससे कुछ होने वाला नहीं है यह बात माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है। कोई भी नेता शिक्षा के सवाल पे बोलने के लिए तैयार नहीं है भारत में आज भी लाखों बच्चे पैसे के आभाव में उच्च शिक्षा नहीं लें पा रहें है इस लिए जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) भारत में उन सभी लोगों को निशुल्क पढ़ाई के साथ साथ दवाई देना चाहती है।
जनता को सबसे ज्यादा पढ़ाई और दवाई के नाम पर लुटा जा रहा है और सभी सरकारे लूटने वालों को खुलेआम छूट दें रही है समर्थन दें रही है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामशंकर चौहान ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय समिति और जी रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं कर ओबीसी के उन सभी जातियों के साथ अन्याय कर रही है जिनको आज भी ओबीसी आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है।
अन्य वक्ताओं में पिन्टू चौहान, प्रतिक चौहान,, हृदय शर्मा, उत्तम चौहान, रामसूरत चौहान, अमरनाथ चौहान, अजय चौहान, लौटन चौहान, श्याम कन्हैया चौहान, हरिश्चंद्र चौहान, अमित चौहान, जनार्दन चौहान, सिकंदर चौहान आदि वक्ताओं ने भी अपना विचार दिया।
कार्यक्रम का संचालन सचिन चौहान ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button