Azamgarh News: अहरौला और माहुल में कल हुई रैली पर नेताओं ने क्या कुछ कहा इस रैली को लेकर

दीपक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच (उत्तर प्रदेश) ने कहा कि
अहरौला स्थित जनता इंटर कॉलेज में आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की रैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि ओमप्रकाश राजभर आज न केवल राजभर समाज के सबसे सशक्त नेता हैं, बल्कि सर्वसमाज के भी लोकप्रिय जननेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
उन्होंने कहा कि यह रैली उन विरोधियों के लिए करारा जवाब है, जो विभिन्न षड्यंत्रों के माध्यम से कार्यक्रम को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे।
अभिषेक उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच (उत्तर प्रदेश) ने कहा कि
प्रदेश का ब्राह्मण समाज वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन करता रहा है, लेकिन बदले में उसे अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। पहली बार अहरौला की इस रैली में ब्राह्मण समाज ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर द्वारा मंच से ब्राह्मण समाज को दिया गया सम्मान आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में निर्णायक साबित होगा और ब्राह्मण समाज कंधे से कंधा मिलाकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ खड़ा दिखाई देगा।
वहीं, संतोष पांडेय, पूर्व महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा आजमगढ़ ने कहा कि
यह कार्यक्रम कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि राष्ट्रवीर हिन्दू हृदय सम्राट महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर आयोजित एक सम्मान समारोह था।
उन्होंने कहा कि इसमें सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ लोग महाराजा सुहेलदेव के नाम का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी लगातार उनके मान-सम्मान को बढ़ाने का कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button