आजमगढ़:पुरानी रंजिश में राड से मारपीट कर घायल करने वाला आरोपी घटना में प्रयुक्त राड सहित गिरफ्तार

आजमगढ़:शहर कोतवाली पुलिस पुरानी रंजिश में राड से मारपीट कर घायल करने वाले आरोपी को घटना में प्रयुक्त राड सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 03.01.24 को वादिनी मुकदमा विमला देवी पत्नी स्व लल्लन राम सा0 कोल बाज बहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि वादिनी के लड़के सूरज कुमार गौतम को पुरानी रंजिश को लेकर वादिनी के ही मुहल्ले के रहने वाले राहुल व अर्जुन पुत्रगण काजू, करन पुत्र राजू व राहुल की माता व राजू पुत्र लल्लन सा0 कोलबाजबहादुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ आदि ने जान से मारने की नियत से मारा-पिटा तथा जान से मारने की धमकी दिये। जिस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 9/24 धारा 307/34/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।शुक्रवार को उ0नि0 लालबहादुर बिन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र स्व0 काजू नि0 कोलबाजबहादुर थाना कोतवाली आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को कोल बाजबहादुर से दोपहर लगभग 2 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button