आजमगढ़:थानों पर नियुक्त 201 उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन में दिया गया प्रशिक्षण

थानों पर नियुक्त जनपद के 201 उप निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व अन्य अधीकारीगणों द्वारा विभिन्न विवेचनाओं के सम्बन्ध में पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण दिया गया।विशेष रुप से धारा 307, 308 की विवेचना में घटना में प्रयुक्त असलहा की बरामदगी का महत्व व चिकित्सकों से सवाल पुछने तथा उनके बयान दर्ज करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।महिला/बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों की संवेदनशीलता के दृष्टीगत 164 सीआरपीसी के तहत बयान, 41 सीआरपीसी की नोटिस, जनशिकायती प्रार्थना पत्रों को निष्पक्ष रुप से निस्तारण के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया।
एक वर्ष के अन्दर उप निरीक्षक बने पुलिस कर्मियों को शासन की प्राथमिकताओं एवं कानूनी प्रावधानों के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। जिससे वे और बेहतर तरीके से विवेचना कर सके जिससे जनता को न्याय दिलाने में जनपदीय पुलिस की और अच्छी भूमिका हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button