Varanasi news :रेलवे प्रशासन होली स्पेशल ट्रेन छपरा आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर चलायेगा 

रेलवे प्रशासन होली स्पेशल ट्रेन छपरा आनंद विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर चलायेगा 

ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वाराणसी

रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05071/05072
छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 02 से 16 मार्च, 2026 तक
प्रत्येक सोमवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 03 फेरों के लिये
निम्नवत किया जायेगा।
05071 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 02 से 16 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को छपरा से
15.00 बजे प्रस्थान कर मशसख से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.24 बजे, थावे से 17.55 बजे, पडरौना से 19.22
बजे, रामकोला से 19.44 बजे, कप्तानगंज से 20.15 बजे, गोरखपुर से 21.25 बजे, खलीलाबाद से 22.05 बजे, बस्ती से
22.47 बजे, गोंडा से 23.55 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.32 बजे, सीतापुर से 03.20 बजे, शाहजहाँपुर से 05.22 बजे,
बरेली से 06.22 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे तथा गाजियाबाद से 09.50 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 10.20
बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05072 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा होली विशेष गाड़ी 03 से 17 मार्च, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार
को आनन्द विहार टर्मिनल से 11.30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 12.45 बजे, मुरादाबाद से 15.30 बजे, बरेली से
16.59 बजे, शाहजहाँपुर से 18.17 बजे, सीतापुर से 20.00 बजे, बुढ़वल से 21.42 बजे, गोंडा से 23.20 बजे, दूसरे दिन
बस्ती से 00.32 बजे, खलीलाबाद से 01.07 बजे, गोरखपुर से 01.50 बजे, कप्तानगंज से 02.55 बजे, रामकोला से
03.22 बजे, पडरौना से 03.44 बजे, थावे से 05.40 बजे, दिघवा दुबौली से 06.40 बजे तथा मशसख से 07.02 बजे
छूटकर छपरा 08.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी
के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02
तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button