International News: नेतन्याहू को मारने का दावा,लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी
International News:Claim to have killed Netanyahu, but official confirmation awaited

नेतन्याहू को मारने का दावा,लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी
ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा दावा सामने आया है। Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि उसने तेल अवीव में इज़रायली प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के कार्यालय को बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया है।
आईआरजीसी के अनुसार, यह हमला “खेबर शेकान” बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया और इसे हमलों की 10वीं लहर का हिस्सा बताया गया है। बयान में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यालय और इज़रायली वायु सेना कमांडर के ठिकाने पर लक्षित और अचानक हमले किए गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कथित हमले के समय 76 वर्षीय नेतन्याहू कार्यालय में मौजूद थे या नहीं।
ईरानी सेना ने यह भी कहा है कि हमले की “कामयाबी” से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। साथ ही नेतन्याहू के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता जताई गई है।
जिस मिसाइल के इस्तेमाल का दावा किया गया है, उसकी विशेषताओं को लेकर कहा जा रहा है कि इसे मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 2,500 किलोमीटर बताई जाती है। दावा यह भी है कि इसका वॉरहेड उड़ान के अंतिम चरण में दिशा बदल सकता है, जिससे एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इसे इंटरसेप्ट करना कठिन हो जाता है।
इज़रायल के पास बहुचर्चित एयर डिफेंस सिस्टम Iron Dome मौजूद है, जो रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम माना जाता है। हालांकि, आईआरजीसी का दावा है कि इस बार हमला सटीक और सफल रहा तथा इज़रायल को भारी नुकसान हुआ है।
फिलहाल इज़रायल की ओर से इस दावे पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।



