Azamgarh news:रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही मंदिर का होगा नामकरण :गिरीश चतुर्वेदी

रिपोर्ट:राकेश चतुर्वेदी

मेहनगर/आजामगढ़:मेहनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मेहनगर पल्हना मार्ग स्थिति ग्राम पंचायत करौती में पांच अगस्त 2020 में मंदिर की नींव रखी गई थी, वर्षो से बन रहे मन्दिर का निर्माण पूर्ण हो गया है। रघुनन्दन को मंदिर में विराजमान होने के लिए पेड़ पौधों के साथ नवीन पत्तो व मार्ग को भव्य रूप देने में ग्रामीण लगे हुए है।मन्दिर के ईशान कोड में जलाशय है जिसके पश्चिमी छोर पर घाट बनकर तैयार किया गया है। 22जनवरी को रघुनंदन की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सन्धा समय घाट को मिट्टी की दिया से सजाया जायेगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जलाशय में 11 नदियों का जल छोड़ा जायेगा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष/पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर का निर्माण पूर्वजो के आशीर्वाद से मन मे आश जगी थी कि गांव में मन्दिर नही है जिस दिन अयोध्या में मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ उसी दिन करौती में भी कार्य शुरू करके यह ठान लिया कि जिस दिन अयोध्या में रघुनन्दन विराजमान होंगे उसी दिन करौती में भी उनकी प्राण प्रतिष्ठा होगी। आज वह दिन नजदीक आते ही काशी के 11विद्वान को आमंत्रित करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के लिए मूर्ति लेन से लेकर पूजा सामग्री तथा 11 नदियों से जल लेन के लिए जिम्मेदारी सौंप दिया गया है। काशी के विद्वान पंडित आचार्य नारायणदत मिश्र के नेतृत्व में 11 विद्वानो के मुखारबिंदु से रामलला विराजमान होंगे इसके बाद मंदिर का नामकरण भी किया जायेगा। मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद विशाल भंडारा व प्रसाद विरतण शुरू होगा, जिसमें कई हजार लोगों को सम्मलित होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। मंदिर में मुख्यरूप से पूर्व प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चतुर्वेदी ,अभिषेक त्रिपाठी,ई.केपी पांडेय,अध्यापक आनंद कुमार चतुर्वेदी,सीए संतोष चतुर्वेदी,पूर्व प्रधान पथरु बाबा, रामा बाबा के साथ अध्यापक सतीश जी व पूर्व महा प्रधान हरि कुमार,जीबीपंत दिल्लीअजय चतुर्वेदी आदि लोग लगे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button