AZAMGARH News:कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े, जींस क्लब बना आसपास के इलाकों का आकर्षण

बिंद्रा बाजार में युवाओं की पहली पसंद बना ‘जींस क्लब’, उद्घाटन के दिन 1000 जींस बेचकर बनाया रिकॉर्ड

आजमगढ़ जनपद के बिंद्रा बाजार स्थित जामा मस्जिद के बगल में, न्यू इंडियन मेडिकल एजेंसी के पीछे स्थित जींस क्लब इन दिनों युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। अपने आकर्षक डिज़ाइन, बेहतर गुणवत्ता और किफायती कीमतों के कारण यह दुकान स्थानीय ग्राहकों के लिए फैशन का नया केंद्र बन गई है।जींस क्लब ने अपने उद्घाटन के दिन ही एक अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए मात्र एक दिन में लगभग 1000 जींस की बिक्री कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से ही यहां ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर युवाओं में यहां मिलने वाली स्टाइलिश जींस, फैशन शर्ट और ट्रेंडिंग टी-शर्ट की जबरदस्त मांग देखी जा रही है।दुकान में हर उम्र के लोगों के लिए नई-नई डिज़ाइन, ट्रेंडिंग कलर और आधुनिक फैशन के कपड़े उपलब्ध हैं। यहां मिलने वाली जींस, शर्ट और टी-शर्ट न केवल दिखने में आकर्षक हैं बल्कि पहनने में भी बेहद आरामदायक मानी जा रही हैं। यही कारण है कि आसपास के कस्बों और गांवों से भी लोग यहां खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।जींस क्लब के प्रोपराइटर अब्दुल्लाह शेख, सोहेब शेख, इब्राहिम और फहीम अरफात शेख ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के ब्रांडेड कपड़े उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि दुकान में समय-समय पर नए फैशन और नए डिजाइन की जींस, शर्ट और टी-शर्ट मंगाई जाती हैं ताकि ग्राहकों को हमेशा नया और ट्रेंडिंग कलेक्शन मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि ग्राहकों की संतुष्टि ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यही वजह है कि जींस क्लब में हर उत्पाद की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है और कीमतें भी ऐसी रखी जाती हैं कि हर वर्ग का ग्राहक आसानी से खरीदारी कर सके।दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे सैकड़ों ग्राहकों ने बताया कि यहां ब्रांडेड जींस और फैशन वियर बेहद कम कीमतों में उपलब्ध हैं। कपड़ों की क्वालिटी, कलर और फिटिंग इतनी अच्छी है कि एक बार खरीदारी करने वाला ग्राहक दोबारा जरूर आता है।बिंद्रा बाजार के इस प्रतिष्ठान ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। आकर्षक कलेक्शन, किफायती दाम और ग्राहकों के प्रति अच्छे व्यवहार के कारण जींस क्लब आज युवाओं के लिए फैशन का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button