MauNews:कैबिनेटमंत्री दारासिंहचौहान की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्टबारएसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
मऊ। घोसी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय का संदेश देते हुए अधिवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
समारोह में अध्यक्ष दिनेश राय, महामंत्री सतिराम यादव सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशित कुमार पाठक और संजय कुमार गुप्ता, साधारण उपाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी, सह मंत्री प्रशासन अमित कुमार सिंह और सुनील कुमार दुबे, सह मंत्री लाइब्रेरी सरिता सिंह, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय तथा ऑडिटर प्रत्यूष रंजन बालव ने भी अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया।
इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में चंद्र प्रकाश, पंकज राय, राम प्रकाश सिंह, रामबचन यादव, रमेश श्रीवास्तव और शाह मोहम्मद इकबाल तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी में नीरज कुमार सिंह, अवनीश सिंह, सुनील यादव, सौरभ सिंह, उमाशंकर उपाध्याय और सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने भी शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान रहे।
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को मजबूत करने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ की नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय ने अपने संबोधन में सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और सुविधाओं को लेकर बार एसोसिएशन हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा। साथ ही बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।
मंडल आयुक्त विवेक ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती के लिए बार और बेंच के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच सकारात्मक संवाद और सहयोग से व्यवस्था और मजबूत होती है तथा इससे समाज में न्याय के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी बार और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर न्याय व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में योगदान देगी।
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से आम जनता को त्वरित और सुगम न्याय दिलाने में काफी मदद मिलती है।
उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष विद्या निधि उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट मऊ की परंपरा हमेशा से अधिवक्ताओं की एकजुटता और सम्मान की रही है। उन्होंने कहा कि बार की मजबूती ही अधिवक्ताओं की ताकत होती है और सभी साथियों को मिलकर इसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय और पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम से अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं।
विद्या निधि उपाध्याय ने कहा कि बार और बेंच के बीच आपसी सम्मान और समन्वय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाता है, इसलिए इस परंपरा को आगे बढ़ाना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बीबी सिंह ने की, जबकि संचालन अतुल राय ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, चीफ रेवेन्यू ऑफिसर दिनेश, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद सिंह पालीवाल तथा पूर्व महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल को आवश्यक बताया।
समारोह में बड़ी संख्या में सभी तहसीलों के अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और गरिमामय बना रहा।



