जंग के बीच तुर्की का ईरान को खुला समर्थन, एर्दोआन का बड़ा बयान
Türkiye openly supports Iran amid the war, Erdogan makes a big statement

मौजूदा तनाव और जंग के माहौल के बीच तुर्की ने पहली बार खुलकर ईरान का समर्थन किया है। अंकारा में सत्तारूढ़ दलों के सांसदों से बातचीत करते हुए तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन ने कहा कि मुसलमानों के बीच सुन्नी और शिया के आधार पर विभाजन नहीं होना चाहिए।
एर्दोआन ने कहा, “न तो मैं सुन्नी हूं और न ही वे शिया, हम सब लोग मुसलमान हैं।”उनके इस बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इस बयान का असर सुन्नी बहुल अरब देशों की राजनीति पर भी पड़ सकता है, जहां पहले से ही पश्चिमी देशों की नीतियों को लेकर जनता के एक वर्ग में नाराजगी देखी जा रही है।


