Azamgarh news :यातायात निरीक्षक ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान आठ वाहनों को किया सीज
यातायात निरीक्षक ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान आठ वाहनों को किया सीज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री शुभम तोदी के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक यातायात संजय कुमार पाल मय यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर संचालित डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 08 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया, जिन्हें विधिक कार्यवाही करते हुए थाना रानी की सराय के प्रांगण में निरुद्ध किया गया।
यातायात पुलिस द्वारा जनपद में डग्गामार वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



