पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी की अफवाहों पर सख्त योगी सरकार, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक: अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। Yogi Adityanath की सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। राज्य के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घरेलू गैस सिलेंडरों की भी किसी प्रकार की कमी नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस उत्पादों की कथित किल्लत की अफवाहें फैलाकर जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि ईंधन और गैस की आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निर्देशों के अनुपालन में जिलों में प्रशासनिक अधिकारी

पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे और कहीं भी कृत्रिम कमी पैदा न होने पाए।सरकार के अनुसार कुछ स्थानों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पेट्रोल-डीजल व गैस की किल्लत और कालाबाजारी की खबरें सामने आ रही हैं, जो भ्रामक हैं। प्रशासन को ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। सरकार का कहना है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त है और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button