Azamgarh news :खेत में गन्ने की पत्ती जलाने व जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

खेत में गन्ने की पत्ती जलाने व जातिसूचक गाली-गलौज के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दीदारगंज थाना अंतर्गत बीबीगंज निवासी माता प्रसाद पुत्र फक्कड़ द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 4.03.2026 समय लगभग 15:30 बजेउनके खेत में रखी गन्ने की पत्ती एवं अन्य सामग्री को अभियुक्तगण द्वारा जलाकर नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी तथा उनके पुत्र विमलेश के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गयी तथा लाठी-डण्डे, थप्पड़-मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 37/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/324(4) बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट बनाम 01. सत्यम राजभर पुत्र सुभाष 02. उत्तम राजभर पुत्र सुभाष निवासीगण ग्राम बीबीगंज थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ तथा एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से अभियुक्तगण फरार चल रहे थे।
आज दिनांक 12.03.2026 को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान पल्थी चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजापुर बाजार टैक्सी स्टैण्ड पर किसी वाहन से भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दबिश दी गयी। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल की सहायता से घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 01. सत्यम राजभर पुत्र सुभाष उम्र 21 वर्ष 02. उत्तम राजभर पुत्र सुभाष उम्र 19 वर्ष, निवासीगण ग्राम बीबीगंज, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ बताया। नाम पता तस्दीक होने पर अभियुक्तगण को मुकदमा मु0अ0सं0 37/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 324(4), 109 बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ में समय करीब 08:25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button