आजमगढ़ में अपराधियों पर शिकंजा,एसपी के अभियान से गुंडों में खौफ,पांच गुंडों को थाने में हाजिरी लगाने का आदेश

Crackdown on criminals in Azamgarh, SP's campaign creates fear among goons, five goons ordered to report to the police station.

आजमगढ़। जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान लगातार असर दिखा रहा है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन ने कई कुख्यात किस्म के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। अब इन अपराधियों को निर्धारित अवधि तक अपने-अपने थानों में नियमित रूप से हाजिरी लगानी होगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी थी।उसी के आधार पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) आजमगढ़ ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को थाने में नियमित हाजिरी लगाने का आदेश जारी किया है।इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना और संभावित अपराधों पर अंकुश लगाना है।प्रशासन के आदेश के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के हरैया निवासी नीरज कुमार को दो माह तक प्रत्येक 15 दिन पर कोतवाली थाने में उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज करानी होगी। वहीं थाना मुबारकपुर क्षेत्र के मलिक सुदनी निवासी सुनील कुमार को छह माह तक प्रत्येक सप्ताह थाना मुबारकपुर में उपस्थित होकर हाजिरी देनी होगी।इसी क्रम में थाना निजामाबाद क्षेत्र के तिग्गीपुर निवासी सज्जू उर्फ शहजाद को दो माह तक प्रत्येक 15 दिन पर थाना निजामाबाद में हाजिरी लगानी होगी। थाना जीयनपुर क्षेत्र के खास निवासी शेरू उर्फ मोहम्मद महफूज को दो माह तक प्रत्येक सप्ताह थाना जीयनपुर में उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है। जबकि थाना तहबरपुर क्षेत्र के टीकापुर निवासी सुरेन्द्र यादव को दो माह तक प्रत्येक 15 दिन पर थाना तहबरपुर में हाजिरी लगाने का आदेश दिया गया है।इन सभी अपराधियों के खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना आवश्यक है ताकि ये दोबारा आपराधिक गतिविधियों की ओर न बढ़ सकें।जनपद पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम जनता में भी संतोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस की सख्त और प्रभावी कार्यशैली के कारण अपराधियों में खौफ और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी आरोपी ने आदेश का पालन नहीं किया तो उसके विरुद्ध और भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button