AZAMGARH News:ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश और सपा के ‘गढ़’ पर साधा निशाना, जीयनपुर महारैली की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Azamgarh news: Om Prakash Rajbhar targets Akhilesh and SP's 'stronghold', workers busy preparing for Jeyapur mega rally

सगडी- इन्द्रेश राना

आजमगढ़ :आगामी 29 मार्च को जीयनपुर में आयोजित होने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की महारैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एक रणनीतिक बैठक कर रैली की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान स्थानीय नेताओं की ओर से आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजभर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया और 29 मार्च की महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।मीडिया से बातचीत में राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादीआजमगढ़ को अपना मजबूत गढ़ मानती है, लेकिन इस बार जनता इस भ्रम को तोड़ने का काम करेगी। राजभर ने दावा किया कि सगड़ी समेत पूरे जिले में एनडीए गठबंधन की स्थिति मजबूत है और आगामी चुनावों में गठबंधन को जीत मिलेगी।राजभर ने सपा के तथाकथित ‘एमवाई समीकरण’ (मुस्लिम-यादव) पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अब प्रदेश की राजनीति बदल रही है और समाज के सभी वर्ग विकास और सम्मान की राजनीति चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनता जातीय समीकरण से ऊपर उठकर काम और विकास के आधार पर निर्णय लेगी।इसी दौरान अविमुक्तेश्वरानंद से अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर भी राजभर ने विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “वह शंकराचार्य नहीं, बल्कि सपा के नेता की तरह काम कर रहे हैं।” साथ ही उन्होंने 1990 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार के समय ही शंकराचार्य पर लाठीचार्ज हुआ था, जिसे लोग आज भी नहीं भूले हैं।पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर के ‘एक्का-बक्का’ वाले बयान पर भी राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सुभासपा और एनडीए गठबंधन पूरी तरह से तैयार है और उन्हें किसी से राजनीति सीखने की आवश्यकता नहीं है।इसके अलावा मंत्री राजभर ने पंचायत चुनावों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे और प्रशासन इसके लिए पूरी तरह तैयार है।कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें विवेक प्रजापति, दीपक प्रजापति, विपिन प्रजापति, शशिकांत रजक, विशाल रावत, गोविंद प्रजापति, राजकुमार राजू, प्रेम सोनकर, खटालु सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।रैली की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को देखते हुए सुभासपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि 29 मार्च को जीयनपुर में होने वाली महारैली क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा संदेश देने का काम करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button