AZAMGARH News:मंडलीय चिकित्सालय में इलाज को आई 80 साल की बुजुर्ग महिला पुत्र से की गई मारपीट
डॉक्टर के चैंबर में हुआ था विवाद पीड़ित परिवार ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

आजमगढ़। जिले के मंडलीय चिकित्सालय में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। यहां एक डॉक्टर पर 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मरीज के साथ कथित अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।आपको बता दे की जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम करणपुर निवासी एक युवक अपनी 85 वर्षीय मां सावित्री देवी को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय लेकर आया था। आरोप है कि अस्पताल के कमरा नंबर 26 में बैठे डॉक्टर विनोद कुमार ने मरीज को देखने से मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि जब उसने अपनी बीमार मां को दिखाने की गुहार लगाई तो डॉक्टर ने अभद्र व्यवहार किया और कथित तौर पर बुजुर्ग महिला का हाथ मोड़कर उन्हें कमरे से बाहर धकेल दिया। घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच नाराजगी फैल गई और मामला बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पीड़ित व्यक्ति हाथ जोड़कर रोते हुए माफी मांगता दिखाई दे रहा है। और कह रहा है कि “अगर मैं गलत हूं तो जो भी सजा देंगे मुझे मंजूर है।” इस मामले को लेकर मंडलीय चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. सतीश कनौजिया का कहना है कि उन्हें ऑर्थो वार्ड में हुई घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
चन्द्रमा ऋषि आश्रम में 05 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा “महर्षि वाल्मीकि ईको पार्क”, पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंप्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय में बुजुर्ग महिला और पुत्र से हुई मारपीट का लिया संज्ञान, अपर निदेशक स्वास्थ्य को मौके पर जाकर सीसीटीवी समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर कार्रवाई का निर्देश



