Azamgarh News: श्रीनगर (सियरहां) में ‘चौरसिया स्वीट हाउस’ का भव्य उद्घाटन, शुद्धता और स्वाद का नया ठिकाना

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

श्रीनगर (सियरहां) में ‘चौरसिया स्वीट हाउस’ का भव्य उद्घाटन, शुद्धता और स्वाद का नया ठिकाना

आजमगढ़ जनपद के विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत श्रीनगर (सियरहां) बाजार में शुक्रवार को चौरसिया स्वीट हाउस का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर मौजूद लोगों ने नई प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक अच्छी और भरोसेमंद मिठाई की दुकान बताया। दुकान के प्रोपराइटर सुनील चौरसिया ने बताया कि उनके यहां शुद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि दुकान पर मिलने वाली सभी मिठाइयां शुद्ध खोये और छेने से अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार की जाएंगी, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता मिल सके।
उन्होंने आगे बताया कि दुकान पर चाय, घाटी, समोसा, जलेबी सहित कई तरह के स्वादिष्ट नाश्ते भी उपलब्ध रहेंगे। सभी खाद्य सामग्री साफ-सफाई के साथ बनाई जाएगी और शुद्ध तेल व घी का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शादी-विवाह, जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए मिठाइयों के ऑर्डर भी स्वीकार किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुनील चौरसिया को नये प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह दुकान क्षेत्र में शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए एक पहचान बनेगी।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बिलरियागंज उमेश गौड़, संतोष पासवान, राघवेंद्र राय, सूरज प्रकाश राय, मोहन पासवान, दीपू राय, गुड्डी पासवान, अनिरुद्ध राय, भुवनेश्वरी राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान आए हुए समस्त आगंतुकों को नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। लोगों ने नई दुकान के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। क्षेत्र के लोगों में नए प्रतिष्ठान को लेकर उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे श्रीनगर (सियरहां) बाजार के लिए एक अच्छी पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button