आजमगढ़ में यूपी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
उ0प्र0 उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आजमगढ़ 14 मार्च– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के साथ परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आजमगढ़ एवं डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया गया। परीक्षार्थियों की बॉयोमेट्रिक करने वाले टीम से भी जानकारी ली गयी।डीएवी पीजी कालेज में निरीक्षण के दौरान 11 बॉयोमट्रिक मशीन में से 03 बॉयोमट्रिक मशीन खराब पायी गयी। इसके साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। सभी कक्षाओं में लगाया गया सीसी टीवी कैमरा सक्रीय पाया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा कक्ष का भी निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा सक्रीय होना चाहिए एवं ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इसकी निगरानी भी करते रहें। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए। उन्होने कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सेक्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहें।जिलाधिकारी ने कक्ष निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा की गम्भीरता के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।



