Azamgarh news :ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, रंग-गुलाल और गीत-संगीत से सराबोर हुआ माहौल

ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, रंग-गुलाल और गीत-संगीत से सराबोर हुआ माहौल

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत रामकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर पटवध के प्रांगण में शनिवार को ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चले इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ होली की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के संयोजक व विद्यालय प्रबंधक श्रवण कुमार राय के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम-सौहार्द का संदेश दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में चार चांद लगा दिए। गायक कलाकार कौशल राय ने अपनी मधुर आवाज में “एक तू ही धनवान है गोरी, बाकी सब ” गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं हरिहरपुर घराने के तबला वादक सूरज मिश्रा की संगत ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया, जिससे श्रोता देर तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। आयोजकों की ओर से नाश्ते से लेकर भोजन तक की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी आगंतुकों ने आनंद लिया।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष रवि राय, मंत्री अमरजीत राय, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कौशल कुमार राय उर्फ मुन्ना राय, सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह, हरिमोहन राय,रुद्र प्रकाश राय, रिंकू राय, इंद्रासन राय, जयदेव राय, संजय राय, गोपाल राय, रामरतन राय, गामा राय, प्रवीण राय, श्याम करन राय, सूरज प्रकाश राय, डॉ. ओमकार राय, दिनेश राय, डॉ. जेपी सिंह, अशोक राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरजीत राय ने किया।
होली मिलन समारोह में रंग-गुलाल, गीत-संगीत और आत्मीय मिलन का ऐसा माहौल बना कि उपस्थित लोगों के चेहरों पर देर तक खुशियों की रंगत दिखाई देती रही। कार्यक्रम ने समाज में एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button