Azamgarh news :UPSI भर्ती परीक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने महिला अभ्यर्थी को समय से पहुँचाया परीक्षा केंद्र

UPSI भर्ती परीक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने महिला अभ्यर्थी को समय से पहुँचाया परीक्षा केंद्र

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में आयोजित UPSI भर्ती परीक्षा दौरान आज दिनांक 15.03.2026 को PRB 5385 के हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह द्वारा सराहनीय मानवीय कार्य किया गया। एक महिला अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र को लेकर असमंजस की स्थिति में थीं, जिसके कारण उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पहुँचने में कठिनाई हो रही थी।
स्थिति को समझते हुए हेड कांस्टेबल राज किशोर सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभ्यर्थी को राजकीय इंटर कॉलेज रैदोपुर से राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी, सठियांव, थाना मुबारकपुर तक सुरक्षित पहुँचाया गया, जिससे वह समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचकर द्वितीय पाली की परीक्षा में सम्मिलित हो सकीं।
जनता की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर — आजमगढ़ पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button