Azamgarh news :मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 को किया गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.03.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व अपराध नियंत्रण हेतु भ्रमण किया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान छीही बाजार क्षेत्र में मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बगवार की तरफ से एक व्यक्ति अवैध तमंचा लेकर छीही बाजार की ओर आ रहा है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए ग्राम बगवार की ओर बढ़कर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम साहिल पुत्र इसमदार निवासी दोरजी धौरहरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 23 वर्ष बताया गया। बरामद तमंचा व कारतूस के संबंध में वैध लाइसेंस/अधिकार पत्र माँगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 60/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button