आजमगढ़:जर्जर सड़क को लेकर डॉ संग्राम यादव विधायक करेंगे आज पदयात्रा व प्रदर्शन

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय

आजमगढ़:जर्जर सड़क को लेकर डॉ संग्राम यादव विधायक करेंगे आज पदयात्रा व प्रदर्शन।अहरौला कप्तानगंज करीब 21 किलोमीटर मार्ग को लेकर आज रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में 3 किलोमीटर की पदयात्रा जो मड़ना बाजार से शुरू होकर बस्ती भुजवल में जाकर समाप्त होगी । और वहीं पर लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने बताया कि उन्होंने तमाम कोशिशें की लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया जबकि इस समस्या को लेकर मैं विधानसभा में भी मुद्दे उठाए और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की लोक निर्माण के मंत्री से भी मुलाकात की लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिल सका और इस‌ जर्जर सड़क के कारण आए दिन इस पर बड़ी दुर्घटनाओं की बातें सुनने को मिल रही है बीते शनिवार को ही जैसे सड़क के जर्जर होने के चलते समदी के पास एक युवक की ट्रक से धक्का लगने से मौत हो गई डॉक्टर संग्राम यादव ने बताया कि अगर सड़क जर्जर ना होती तो शायद किसी के घर का चिराग आज जिंदा होता और उसकी मौत नहीं होती और इसे लेकर अब हम सड़क पर उतरकर जनता की आवाज में आवाज मिलाकर जन जागरण यात्रा करेगे । जनता की आवाज के साथ अपनी आवाज भी बुलंद करेंगे और अपनी बाते शासन प्रशासन के सामने रखेंगे ताकि यह रोड जल्द से जल्द बन सके और लोगों को आवागमन के लिए सुविधा मिल सके यह जन जागरण यात्रा सुबह 11 बजे से निकलेगी ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button