AZAMGARH News:तीनों सभासदों को फूल मालाओं से लादकर किया जोरदार स्वागत
Azamgarh news: All three councillors were given a grand welcome with garlands of flowers.

सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज (आजमगढ़) प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत में तीन सदस्यों का मनोनयन करने पर लालगंज तहसील परिसर मे माला पहनाकर किया गया स्वागत । प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत का कार्यकाल आधे से अधिक बीत जाने पर स्थायीय नगर पंचायत के तीन लोगों को सदस्य पद हेतु मनोनीत किया है । मनोनीत होने पर जहां लोगों में प्रसन्नता है वहीं आधा कार्यकाल बीत जाने का मलाल भी है। स्थानीय नगर पंचायत में प्रदेश सरकार द्वारा कृष्ण कुमार मोदनवाल, अनिल राज गुप्ता व जितेंद्र सोनकर को नगर पंचायत मे सदस्य पद के लिए मनोनीत किया गया है। मनोनयन की जानकारी मिलते ही मनोनीत लोगों को बधाई देने लोग उनके आवास पर पहुंचना शुरू कर दिए। मनोनीत सदस्यों ने इस मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। मनोनयन के लिए कार्यकर्ताओं की लम्बी सूची थी जिनका मनोनयन नहीं हो पाया वह मायूस हो कर शांत है। कृष्ण कुमार मोदनवाल ,अनिल राज गुप्ता व जितेंद्र सोनकर के मनोनयन पर दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सर्वेश राय पूर्व प्रधान, राजेन्द्र सिंह खन्ना , चन्द्रकान्त राय , ओमप्रकाश सिंह, रामनयन सिंह , राजेश सिंह , अशोक राय ,शिवेंद्र राय, शिवम राय , सुनील साहू, अविनाश प्रजापति, कन्हैया यादव, लौटन चौहान, जवाहिर चौहान, विशाल चौहान सहित अन्य लोगों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दिया ।



