AZAMGARH News:ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन का परिणाम

Results of the sixth day of the Open State Invitational Senior Men's Cricket Tournament

आजमगढ़ 17 मार्च 2026-खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनंाक 12 से 18 मार्च 2026 तक सुखदेव पहलवान स्पोटर््स स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 उत्कृष्ट टीमें (कानपुर, गोण्डा, वाराणसी, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, सुलतानपुर एवं आजमगढ़) ने प्रतिभाग किया। समापन पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्री जयनाथ सिंह सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी उ0प्र0 द्वारा कल दिनंाक 18 मार्च 2026 को पूर्वान्ह 12ः00 बजे किया जायेगा।आजमगढ़ ने प्रतापगढ़ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।आजका पहला मैच- आजमगढ़ बनाम प्रतापगढ़ के बीच खेला गया, जिसमेें प्रतापगढ़ ने पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरांे में 171 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी आजमगढ़ की टीम ने 15 आवरों में 03 खोकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। प्रतापगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में सक्षम ने 79 व उत्कर्ष पाल ने 48 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाजी मंे अखण्ड प्रताप सिंह ने 02 विकेट प्राप्त किया। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में सौरभ ने नाबाद 54 रन, सुनिल कुमार 58 एवं अमित भगत ने 25 रनांे का योगदान दिया। प्रतापगढ़ की तरफ से गंेदबाजी में सक्षम एवं मो0 सैफ क्रमशः 01-01 विकेट प्राप्त किया।
मैन आफ द मैच- सुनिल कुमार को दिया गया।
वाराणसी ने देवरयिा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।आजका दूसरा मैच- देवरिया बनाम वाराणसी के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी ने टास जीतकर पहले बल्लेाबजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 176 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम की पुरी टीम 17.5 ओवरों में 124 रन पर आल आउट हो गई। वाराणसी की तरफ से बल्लेबाजी में शिवम पटेल 55, शिवम ने 53 एवं विकास यादव ने 27 रनों का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी मंे लोकेश व सुर्यांश ने क्रमशः 02-02 प्राप्त किया। देवरिया की तरफ से बल्लेबाजी में शिवा प्रकाश ने 24 एवं अनुप ने 20 रनों का योगदान दिया। वाराणसी की तरफ से गेंदबाजी में स्वान सिंह, अर्पित सिंह एवं बृजेश सोनकर ने क्रमशः 03ः03 विकेट विकेट प्राप्त किया। मैन आफ द मैच- शिवम पटेल को दिया गया।कल का फाइनल मैच- आजमगढ़ बनाम  प्रातः 08ः00 बजे से खेला जायेगा।मुख्य रूप से इस अवसर पर श्री के0एम0 श्रीवास्तव सचिव जिला हैण्डबाल संघ, भूपेन्द्र वीर सिंह, मो0 इरफान, अरविन्द कन्नौजिया, गोविन्द यादव, आदर्श यादव, करन श्रीवास्तव, कु0 गुडिया, आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button