Azamgarh news :प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपी नकदी सहित गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपी नकदी सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत निवासी अभिषेक यादव द्वारा तहरीर दी गई कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उसकी मुलाकात संजय कुमार भारद्वाज से हुई, जिसने स्वयं को कोचिंग संचालक बताते हुए आर्मी, पुलिस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन कराने का झांसा दिया।
अभियुक्त द्वारा वादी से यूपीएसआई परीक्षा पास कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की गई तथा प्रारंभिक रूप से 50,000 रुपये प्राप्त किए गए। साथ ही फर्जी प्रश्नपत्र (मॉक पेपर) को “टॉप सीक्रेट” बताकर दिया गया। परीक्षा में प्रश्नपत्र मेल न खाने पर वादी को ठगी का एहसास हुआ।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 17.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण—
1. संजय कुमार भारद्वाज
2. अजीत कुमार को पुरानी जेल बंधा रोड से समय करीब 08:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में पास कराने का झांसा देकर धनराशि प्राप्त करते थे। वादी से प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लिया गया तथा बाजार से खरीदा गया मॉक पेपर “टॉप सीक्रेट” बताकर दिया गया था। बरामद धनराशि शेष बची रकम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button