Azamgarh News: जिला महिला चिकित्सालय में सामु0 स्वा0 केन्द्र, प्रा0 स्वा0 केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
जिला महिला चिकित्सालय में सामु0 स्वा0 केन्द्र, प्रा0 स्वा0 केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मियों का कराया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
आजमगढ़ जनपद में शासन के आदेशानुसार दिनांक 17.3.2026 को जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ अच्छे बर्ताव एवं संवेदनशील व्यवहार करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कुल 35 प्रतिभागियों का यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 विनय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हम चिकित्सा कर्मियों का आचरण व्यवहार एवं भाषा संवेदनशील एवं रूचिकर होगी तो हमारे ज्ञान का मरीजों के इलाज में बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे पास कोई मरीज आता है तो उसके साथ वैसा ही व्यवहार करें, जब हम खुद या हमारे परिवारजन को बीमारी होती है हम किसी दूसरे चिकित्सालय में जाते हैं तो वहां के चिकित्सा कर्मियों से अपेक्षा करते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम मॉड्यूल अधारित और व्यवहारिक उदाहरण के साथ कराया गया।
प्रशिक्षण देने वाले डॉक्टर संजय प्रियदर्शी (मण्डलीय क्वालिटी मैनेजर), शकुंतला यादव (वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर), नील रतन पांडा (हॉस्पिटल मैनेजर) प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले डॉक्टर देवानंद (अधीक्षक कोयलसा), डॉक्टर अमिता कौशिक (मेडिकल ऑफिसर बरदह), डॉक्टर अमरेश यादव, डा0 विवेक शाह, डा0 दिलीप कुमार, रीता, मन्जू सिंह, श्याम कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।



