आजमगढ़:भारत सरकार की योजनाओं को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची चांदपट्टी और देवरिया गांव पहुंची

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आज़मगढ़;विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार वाहन वैन आज हरैया विकासखंड के चांदपट्टी और देवरिया गांव पहुंची। वहीं प्रचार वाहन बैंन द्वारा सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया । विकसित भारत संकल्प यात्रा चांदपट्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य एडीओ पंचायत राणा प्रताप सिंह, सचिव ओमप्रकाश यादव ,ग्राम प्रधान तहसीम और राजेंदर यादव उपस्थित रहे।
प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र , प्रधान मंत्री आवास प्रमाणपत्र व आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड वितरित किए गए। राजस्व विभाग, पंचायत विभाग ,स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, उज्ज्वला योजना विभाग आदि विभागों के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी योजनाओं के बारे जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया गया कि भारत सरकार की योजनाओं में उज्ज्वला योजना, जल नल योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, निशुल्क खाद्यान्न योजना, शौचालय,पेंशन आदि के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना , किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं भारत संकल्प यात्रा बैंन द्वारा लाभार्थी को योजनाओं के बारे में बताया गया।
चांदपट्टी गांव के प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी लालमति,तारा,बबिता फकरे आलम, शाहिद अली, हरिलाल,ईंदू को तथा प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र चंद्रावती , संध्या को दिया गया।देवरिया गांव के दिनेश ,आने मोहम्मद, विद्यावती को प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र और मीरा, सोनम ,सोनर्मी को पीएम आयुष्मण कार्ड प्रमाण पत्र दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र आलम और सफीउल्लाह को दिया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रौनापार शिवकुमार मौर्य, उपाध्यक्ष संतोष पटेल और वीरेंद्र पटेल उपस्थित रहे।स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर इसरार अहमद एन एम गुंजन पांडे, रीना देवी ,सीएच ओ प्रिती यादव , अशोक नर्सिंग प्रजापति राम अवध सहित सभी लोग उपस्थित रहे।



