Azamgarh News: आमने-सामने बाइक टक्कर के बाद ऑटो से भिड़ंत, एक गंभीर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आमने-सामने बाइक टक्कर के बाद ऑटो से भिड़ंत, एक गंभीर

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जैगहां स्थित सूर्य पुष्प वाटिका मैरिज लॉन के पास आजमगढ़–बिलरियागंज मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा से जा भिड़ी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरसलाम (18) पुत्र मोहम्मद सुफियान निवासी ककरहटा थाना कोतवाली आजमगढ़ अपने ननिहाल नसीरपुर थाना बिलरियागंज से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जैगहां स्थित सूर्य पुष्प वाटिका मैरिज लॉन के पास सामने से आ रही सुपर स्प्लेंडर बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर सवार राजू पुत्र सफल निवासी कुर्थीपुर थाना बिलरियागंज अपने घर लौट रहा था।
टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ऑटो रिक्शा से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजू को छुट्टी दे दी गई, जबकि अरसलाम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां अरसलाम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button