AZAMGARH News:चंदे के पैसों से ग्रामीणों ने बनवाया खराब हैंडपंप, अधिकारियों की लापरवाही उजागर
Azamgarh news: Villagers built bad hand pump with donation money, negligence of officials exposed

अहरौला (आजमगढ़)। विकास खंड अहरौला के ग्राम पंचायत मतलूबपुर स्थित काली माता मंदिर में लगा सरकारी हैंडपंप पिछले चार-पांच दिनों से खराब पड़ा था। इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पानी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई। अंततः ग्रामवासियों ने स्वयं पहल करते हुए चंदा इकट्ठा कर हैंडपंप की मरम्मत कराई।ग्रामीणों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई और सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं जिम्मेदार अधिकारी इन आदेशों की अनदेखी कर रहे हैं।हैंडपंप की मरम्मत में मुख्य रूप से आजाद जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, ऋषभ गुप्ता तथा मंदिर के मुख्य पुजारी का विशेष सहयोग रहा।



