Azamgarh accident:आजमगढ़ मे दो बाईकों की आमने सामने टक्कर में एक की मौत दो गम्भीर रूप से घायल
Azamgarh accident: One dead and two seriously injured in a head-on collision between two bikes in Azamgarh

दीदारगंज (आजमगढ़)दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर स्थित श्री शंकर जी इंटर कालेज के सामने सरायमीर दीदारगंज मार्ग पर गुरुवार दिन के लगभग तीन बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाते ही दीदारगंज प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बिना देरी किए एम्बुलेंस मंगवा कर तीनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से मार्टीनगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए, जहां चिकित्सकों ने एक युवक मनोज कश्यप पुत्र राधेश्याम कश्यप निवासी पुष्पनगर थाना दीदारगंज को मृत घोषित कर दिया, तथा दो घायलों संतोष मिश्र पुत्र मर्याद मिश्र निवासी पुष्पनगर व रवि गौतम पुत्र योगी ग्राम हडवां थाना दीदारगंज को गम्भीरावस्था में देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। दोनों मोटरसाइकिलों व शव को कब्जे में लेकर को पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।।



