Azamgarh News: बिलरियागंज पुलिस का बड़ा खुलासा, गोवध के प्रयास का भंडाफोड़, 2 गौतस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

बिलरियागंज पुलिस का बड़ा खुलासा, गोवध के प्रयास का भंडाफोड़, 2 गौतस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के थाना बिलरियागंज पुलिस ने गोवध के प्रयास के मामले का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 मार्च 2026 को ग्राम इमलीपुर के चौकीदार जयप्रकाश यादव द्वारा सूचना दी गई कि एक खेत में प्रतिबंधित पशु के अवशेष पाए गए हैं। सूचना के आधार पर थाना बिलरियागंज में मु0अ0सं0 62/26 के तहत धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान चार आरोपियों—सलमान, तबरेज, सरफराज और मेराज—के नाम प्रकाश में आए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम भी जोड़ी गई।
पुलिस टीम द्वारा 18/19 मार्च की रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नेयाज के भट्ठे के पास घेराबंदी कर दो वांछित अभियुक्तों सरफराज पुत्र अन्सार और मेराज पुत्र स्व. रियाजुल उर्फ मौलाना, निवासी मुहम्मदपुर थाना बिलरियागंज को लगभग 1:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने प्रतिबंधित पशु को काटकर उसका मांस बेचने की बात स्वीकार की। अभियुक्त मेराज की निशानदेही पर एक चाकू, चापड़ और लकड़ी का ठीहा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त मेराज का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर पाण्डेय, उपनिरीक्षक रतन सिंह पटेल, हेड कांस्टेबल गांधी यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button