Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हत्या के मामले में अपराधी पर कार्यवाही
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हत्या के मामले में अपराधी पर कार्यवाही

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जहानागंज थाना अंतर्गत धनारबांध निवासी सागर राम पुत्र सतई राम द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 07.09.2025 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र जयहिन्द (उम्र लगभग 22 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 278/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। उक्त प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तगण के विरुद्ध गिरोहबंद एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर दिनांक 18.03.2026 को मु0अ0सं0 61/26 धारा 2(ख)(1)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 बीरबल यादव मय हमराह क्षेत्र में देखभाल एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विजय कुमार उर्फ राजेन्द्र भुजही चट्टी पर कहीं बाहर जाने की फिराक में मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा भुजही चट्टी के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विजय कुमार उर्फ राजेन्द्र पुत्र स्व0 निरहू राम निवासी धनारबाँध थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी से अवगत कराते हुए समय करीब 05:45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



