Azamgarh news :पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार बैठक का हुआ आयोजन

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार बैठक का हुआ आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18.03.2026 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस परिवार बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करते हुए पुलिस लाइन में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विशेष रूप से पुलिस कर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए उन्हें आउटडोर खेलों में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन के आवासों, बैरकों के चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों की प्रगति के संबंध में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा उपस्थित सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए।
इस बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन शुभम तोदी एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के कल्याण एवं विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button