AZAMGARH News:यूजीसी ऐक्ट के निर्णायक फैसले के संबंध में सवर्ण आर्मी भारत की बैठक संपन्न
Azamgarh news: The meeting of Savarna Army India was concluded regarding the decisive decision of UGC Act

गंभीरपुर /आजमगढ़।यूजीसी ऐक्ट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णायक फैसले को लेकर सवर्ण आर्मी भारत आजमगढ़ की बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष निखिल राय के निज निवास बेलऊं मे संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण विचार विमर्श के ध्येय से आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि यह मीटिंग सवर्ण समाज के हितों को ध्यान में रखकर किया गया है। 13 जनवरी को लागू किये गये यूजीसी ऐक्ट में सवर्ण समाज के भविष्य के लिए भयावह कानून जो लाया गया था उसमें समस्त सवर्ण समाज को कठोर आपत्ति थी। जिसे लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 19 मार्च को निर्णायक फैसला आने वाला है। इस विभाजनकारी काले कानून के कारण भारतवर्ष के विभिन्न कालखण्ड और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाला सवर्ण समाज आज अपने भविष्य को लेकर अत्यंत सशंकित एवं भयभीत है।हम समस्त सवर्ण समाज के लोगों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से न्याय की उम्मीद है। इसी संबंध में जिला मीडिया प्रभारी अखिलानन्द उपाध्याय ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का फैसला समाज को जोड़ने वाला एवं सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के विचारों से प्रभावित होना चाहिए जिससे समाज में वैमनस्यता का विकास न होकर अपितु सामाजिक सौहार्द का विकास हो।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जिस प्रकार के भी नियम बनाएं जाय उससे शिक्षा के मंदिर अर्थात् विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्र एकता का निर्माण होना चाहिए एवं छात्रों को जातिगत विचारों से दूर रखा जाए,तभी समृद्ध एवं विकसित भारत का निर्माण संभव हो सकेगा।इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला अध्यक्ष निखिल राय,जिला मीडिया प्रभारी अखिलानन्द उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अजय राय, राकेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक,जिला उपाध्यक्ष विकास गिरी,जिला उपाध्यक्ष अनिकेत राय, छोटे लाल चौहान,आशीष राय, प्रमोद गिरी, दयानन्द उपाध्याय एवं अन्य सवर्ण आर्मी भारत के महत्वपूर्ण पदाधिकारी गण उपस्थित थे।



