AZAMGARH News:दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

Azamgarh news: Two-day international conference concludes

लालगंज/आजमगढ़:राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ में चल रही दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एंटरप्रेन्योरशिप,सस्टेनेबिलिटी एवं इमर्जिंग टेक्नोलॉजिज फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट का समापन मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रवि शंकर सिंह के द्वारा किया गया। प्रोफेसर सिंह ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ द्वारा आयोजित किए गए इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उद्यमिता विकास से देश के प्रगति के अवसर निकलते हैं। आरईसी आजमगढ़ जैसे संस्थानों का इस क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय है।समापन सत्र की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो बी के त्रिपाठी ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने सम्मेलन में आए हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शोधार्थियों का अच्छे शोध के प्रति उनके उत्तरदायित्वों हेतु मार्गदर्शन किया तथा कॉन्फ्रेंस के नौ तकनीकी सत्रों में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्रों की घोषणा की।समापन सत्र के विशिष्ट अतिथि आईआईटी बीएचयू के भौतिकी विभाग के प्रो संदीप चटर्जी ने एडवांस मैटेरियल्स एवं नैनो टेक्नोलॉजी द्वारा किए जा रहे अनुप्रयोगों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश के औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत ही उपयोगी ।अतिथियों द्वारा इसके साथ ही संस्थान में स्थापित एडवांस सुपर कंडक्टर एवं नैनो मैटेरियल्स लैब का भी शुभारंभ किया।समापन सत्र का संचालन कॉन्फ्रेंस समन्वयक एवं संस्थान के कुलसचिव डॉ अम्बरीष सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। कॉन्फ्रेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए डॉ अम्बरीष सिंह ने सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं विभिन्न तकनीकी सत्रों, आमंत्रित व्याख्यानों, अतिथियों के संक्षिप्त वक्तव्यों की जानकारी दी एवं बताया कि यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सभी अकादमिक मानदंडों पर पूरी तरह खरा उतरा।इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कल अत्यंत ही प्रभावी कार्यक्रम में आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा एवं आईआईएम अहमदाबाद के डीन प्रो सतीश देवधर द्वारा अपने महत्वपूर्ण वक्तव्यों से किया गया था।समापन सत्र के अंत में आयोजन सचिव डॉ कौशल कुमार शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, तकनीकी सत्रों के अध्यक्षों, लीड स्पॉन्सर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया ।कांफ्रेंस के सफ़ल आयोजन में संस्थान के शिक्षकों डॉ अनीश कुमार, श्री चैतन्य निधि, श्री बृहस्पति सिंह, डॉ सावेंद्र प्रताप सिंह, श्री विशाल कुमार सहित ईडीसी सेल के छात्र छात्राओं विशेषकर राजीव राजेश, सूर्यांश, आनंद, जितेश, अनुराग, प्रतीक, दीपा, वैष्णवी इत्यादि और संस्थान के कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button