चीन 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेगा

[ad_1]

बीजिंग, 14 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ ने चीन में सर्बियाई राजदूत को 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भागीदारी के लिए एक पुष्टि पत्र प्रस्तुत किया। चीन ने इस प्रदर्शनी में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

बता दें कि 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल एक्सपो 15 मई से 15 अगस्त, 2027 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके विषय खेल और संगीत से संबंधित हैं। इसका उद्देश्य वैश्विक चुनौतियों से भरे युग में खेल और संगीत की भावना के माध्यम से सद्भाव, मैत्री और एकजुटता के इतिहास में एक नया अध्याय खोलना है। आयोजकों का अनुमान है कि इस प्रदर्शनी में लगभग 120 देश भाग लेंगे तथा 40 लाख से अधिक लोग आएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ब्यूरो के नियमों के अनुसार, विश्व एक्सपो में व्यापक विश्व एक्सपो और पेशेवर विश्व एक्सपो शामिल हैं। व्यापक विश्व एक्सपो आमतौर पर 6 महीने तक चलता है और हर 5 साल में आयोजित किया जाता है। पेशेवर विश्व एक्सपो आमतौर पर 3 महीने तक चलता है और दो व्यापक विश्व एक्सपो के बीच आयोजित किया जाता है।

चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन संघ 2027 बेलग्रेड प्रोफेशनल वर्ल्ड एक्सपो में भाग लेने के लिए देश की ओर से चाइना पैवेलियन का आयोजन करेगी। साल 1982 से अब तक, चीन ने विदेशों में आयोजित 16 विश्व एक्सपो में भाग लिया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button