Azamgarh news :रेस्टोरेंट में बुलाकर जहरीला पदार्थ खिलाने से हुई मौत के आरोप का आरोपी गिरफ्तार

रेस्टोरेंट में बुलाकर जहरीला पदार्थ खिलाने से हुई मौत के आरोप का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पर वादी द्वारा दी गई तहरीर में अवगत कराया गया कि उनकी बहन को एक युवक द्वारा पूर्व से लगातार परेशान किया जा रहा था। दिनांक 19.03.2026 को अभियुक्त द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एक परिचित के माध्यम से पीड़िता को शहर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में बुलाया गया, जहाँ उसके साथ अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ एवं मारपीट की गई। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे पीड़िता की स्थिति गंभीर हो गई। सूचना पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर उच्च चिकित्सालय रेफर किया गया। उपचार के दौरान पीड़िता की मृत्यु हो गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 112/2026 धारा 105/123 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, मिशन शक्ति 6.0 अभियान के अंतर्गत महिला अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। दिनांक 20.03.2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल चौहान को प्राइवेट बस स्टैंड के पास से समय लगभग 14:54 बजे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, किन्तु पुलिस टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है l
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पीड़िता को पूर्व से जानता था। आपसी विवाद के दौरान उसके द्वारा मारपीट की गई, जिससे स्थिति बिगड़ गई और पीड़िता द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया गया। घटना के बाद अभियुक्त घबराकर मौके से फरार हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button