Azamgarh news :चोरी की 02 घटनाओं में 02 आरोपियों को चोरी किये गये सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की 02 घटनाओं में 02 आरोपियों को चोरी किये गये सामान के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अतरौलिया थाना अंतर्गत कबीरुद्दीनपुर निवासी रीता देवी पत्नी महेन्द्र कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 21.01.2026 को उनके घर से पीतल के बर्तन चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 23.01.2026 को वादी लालजी पुत्र मोहन निवासी तेजापुर थाना अतरौलिया द्वारा थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके घर में घुसकर नगदी व जेवरात चोरी कर लिया गया है । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/26 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों 01. दिलफरोश उर्फ डम्पी पुत्र कमरुद्दीन, निवासी ग्राम गौरा रघुवर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ 02. उमेश पुत्र पथरू निवासी ग्राम गौरा रघुवर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को भैहरादेव मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 2730/- रुपये नगद एवं एक थैले में रखे 02 अदद पीतल की थाली व 02 अदद पीतल के लोटा बरामद किया गया । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन्होंने रीता देवी के घर में टाइल्स लगाने के दौरान मौका पाकर बर्तन चोरी किये थे तथा दिनांक 22/23.01.2026 की रात्रि में ग्राम तेजापुर में दो अलग-अलग मकानों में घुसकर नगदी चोरी की थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button