Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के 52,025/- रुपये आवेदिका के खाते में पुलिस ने कराया वापस
साइबर फ्रॉड के 52,025/- रुपये आवेदिका के खाते में पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शिकायतकर्ता कुसुम यादव पत्नी पंकज सिंह यादव निवासी सुरिश थाना शाहगंज जनपद जौनपुर (हाल पता– मुड़ियार थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़) के साथ दिनांक 05.07.2025 को अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा उनके रिश्तेदार के विदेश में फंसे होने का झांसा देकर ₹80,000/- की ठगी कर ली गई। पीड़िता द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं ऑनलाइन पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराई गई ।
साइबर हेल्पडेस्क थाना फूलपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को ट्रेस कर ₹80,000/- में से ₹52,025/- रुपये आरोपियों के खातों में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात मा0 न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए होल्ड कराई गई धनराशि ₹52,025/- पीड़िता के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
साइबर अपराध का तरीका (Modus Operandi):-
इस प्रकार के अपराध में ठग—रिश्तेदार/परिचित बनकर कॉल या मैसेज करते हैं
“विदेश में फंसे हैं”, “आपात स्थिति है” जैसे भावनात्मक बहाने बनाते हैं
तत्काल पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं
फर्जी बैंक खाता/UPI आईडी उपलब्ध कराकर धनराशि ठग लेते हैं
साइबर अपराध से बचाव के उपाय:-
किसी भी अनजान कॉल/मैसेज पर तुरंत भरोसा न करें
पैसे भेजने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क कर सत्यापन अवश्य करें
OTP, बैंक डिटेल, UPI PIN किसी से साझा न करें
संदिग्ध लिंक, ऐप या QR कोड स्कैन करने से बचें
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
जितनी जल्दी शिकायत करेंगे, धनराशि वापस मिलने की संभावना इतनी अधिक होगी



