आजमगढ़:मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद

रिपोर्ट; राहुल पांडे

आजमगढ़:गंभीरपुर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं घटना में प्रयुक्त लाठी को भी बरामद किया।जानकारी के मुताबिक 05.01.2024 को वादी मुकदमा राजू प्रजापति पुत्र हरिचन्द्र साकिन अमौडा मोहिउद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्तों संजय यादव पुत्र मुलचन्द्र यादव, विजय यादव पुत्र मुलचन्द्र यादव साकिनान अमौडा मोहिउद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ ने वादी तथा उसके भाई संजय प्रजापति से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए मारा पीटा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 06/2024 धारा 323/504/506/308 भादवि0 बनाम संजय यादव पुत्र मुलचन्द्र यादव,विजय यादव पुत्र मुलचन्द्र यादव साकिनान अमौडा मोहिउद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विजयनरायण पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही है। रविवार को उ0नि0 विजय नारायण पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विजय यादव पुत्र मूलचन्द यादव साकिन अमौडा मोहिउद्दीनपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को अमौडा मोहिउद्दीनपुर टोल प्लाजा से सुबह लगभग 9 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button