आजमगढ़ में ईद-उल-फितर: इबादत और भाईचारे की दिखी खूबसूरत तस्वीर

ईद-उल-फितर पर आजमगढ़ में दिखा सौहार्द का अद्भुत नजारा

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर क्षेत्र में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया। शनिवार की सुबह क्षेत्र के गौरी शिवराजपुर, जमालपुर, मदारपुर, मंगरावा रायपुर, मुजफ्फरपुर, बिंद्रा बाजार, छाऊ, कमरावा, चिवटही, नेगवा, मुहम्मदपुर, मखदुमपुर समेत अनेक गांवों की ईदगाहों पर ठीक 7 बजे नमाज़ अदा की गई। इस दौरान हर तरफ इबादत का नूर और खुशियों का माहौल देखने को मिला।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सभी ईदगाहों पर पुलिस और चौकीदारों की मुस्तैद तैनाती रही, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। गंभीरपुर ईदगाह पर हाफिज अबू सईद कासमी ने नमाज़ अदा कराई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी प्रेम और भाईचारे की अनूठी झलक देखने को मिली।हाफिज अबू सईद कासमी ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर त्याग, समर्पण और कृतज्ञता का पर्व है। यह रमज़ान के पवित्र महीने के समापन पर मनाया जाता है, जिसमें रोज़ेदार एक महीने की इबादत और संयम के बाद अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं। उन्होंने बताया कि ईद से पहले ‘सदकतुल फितर’ के रूप में दान देकर समाज के हर वर्ग को खुशियों में शामिल करने की परंपरा इस पर्व की खासियत है।इस अवसर पर क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिली। एक ओर जहां हिंदू समुदाय नवरात्रि के पावन पर्व में लीन है, वहीं मुस्लिम समुदाय ईद की खुशियां मना रहा है। दोनों समुदायों के बीच प्रेम, सम्मान और आपसी भाईचारे का अद्भुत संगम पूरे क्षेत्र में महसूस किया गया।ग्राम प्रधान संतोष कुमार भी ईदगाह पहुंचे और सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मखदुमपुर से अब्दुल्लाह शेख, अब्दुल रहमान शेख नेशनल इंडस्टरीज के मालिक, शाह फैसल मखदुमपुर, मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू प्रधान, अहमद रजा शेख, अब्दुल रहमान शेख राजीक शेख असहद पत्रकार समीउल्लाह आजमी हाफिज मनन मखदुमपुर नसीम अहमद, अयूब, लल्लन, इमरान, लालमुहम्मद, शाह फैसल, राशिद, अब्दुल्ला, हुरैर, नोमान, गुफरान, नदीम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।ईद-उल-फितर का यह पावन अवसर न केवल इबादत और खुशी का संदेश देता है, बल्कि समाज में एकता, प्रेम और मानवता की भावना को भी मजबूत करता है। गंभीरपुर क्षेत्र की यह तस्वीर सच में दिल को छू लेने वाली और प्रेरणादायक रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button