Azamgarh News:एकता, संस्कार और सादगी का संदेश,आजमगढ़ में ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज का भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह संपन्न

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

एकता, संस्कार और सादगी का संदेश,आजमगढ़ में ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज का भव्य होली मिलन व सम्मान समारोह संपन्न

आजमगढ़ जनपद में रंगों के पावन पर्व होली की उमंग के बीच ब्रह्महर्षी भूमिहार समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह ने समाज में एकता, परंपरा और आपसी सहयोग की नई मिसाल पेश की। जनपद के नेहरू हाल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से हुई, जहां समिति के जिला अध्यक्ष आर.पी. राय, संरक्षक विश्वनाथ राय, महामंत्री रंजन राय, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश राय और संगठन मंत्री गुलाब राय ने सभी आगंतुकों का माला एवं अंगवस्त्रम पहनाकर भव्य स्वागत किया। परिसर में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियों से किया गया अभिनंदन पूरे माहौल को और भी आत्मीय बना गया।
मंच पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राय, प्रेम प्रकाश राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, लोटस हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पंकज राय, दीपक राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, बृजेश राय, डॉक्टर जेपी सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष राकेश राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और मनमोहक क्षण तब आया जब डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने होली गीत प्रस्तुत कर पूरे सभागार को भाव-विभोर कर दिया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने अपने संबोधन में समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि शादी-विवाह, तिलक और मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दिखावे की बजाय सहयोग और सादगी को प्राथमिकता देना ही समाज की असली ताकत है।
उन्होंने यह भी कहा कि कई परिवार सामाजिक दबाव में आकर अपनी आर्थिक स्थिति से अधिक खर्च कर देते हैं, जो उचित नहीं है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वह एक-दूसरे का सहयोग करे और किसी को भी आर्थिक संकट में न पड़ने दे।
इस अवसर पर रामबचन राय, मनीष राय, सूरज प्रकाश राय, सुभाष राय, टंडन राय, सोनू राय, बबलू राय, राजेश राय, संजय राय, संतोष राय, दिनेश राय, सत्यानंद राय, शैलेश राय, राजेंद्र राय, अजय राय, ध्रुव कुमार राय, सतीश राय, शिव सहाय राय, रजनीश राय, विज्ञान रत्न राय ,गुड्डू राय, लालजी राय, अरविंद राय, सुधांशु राय, अनिल राय सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी कार्यक्रम की विशेषता रही, जिनमें शालिनी राय, अलका राय, सुनीता राय और सुमन राय प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
पूरे कार्यक्रम का संचालन स्नेह लता राय ने कुशलता के साथ किया, जिससे कार्यक्रम व्यवस्थित और प्रभावी बना रहा। आयोजन के दौरान सभी आगंतुकों के लिए नाश्ता-पानी की उत्तम व्यवस्था भी की गई।
यह आयोजन केवल होली मिलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज को एकजुट रखने, संस्कारों को सहेजने और सादगी के साथ आगे बढ़ने का सशक्त संदेश देकर सभी के दिलों में एक नई प्रेरणा छोड़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button