Azamgarh news :साइबर ठगी के दो मामले में पुलिस ने पीड़ित को पैसा कराया वापस

साइबर ठगी के दो मामले में पुलिस ने पीड़ित को पैसा कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह क्षेत्र में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की तत्परता से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की सक्रिय कार्रवाई के चलते कुल 59,820 रुपये की ठगी गई रकम वापस कराई गई।
पहला मामला 22 दिसंबर 2025 का है, जब तिरहुतीपुर सोहौली निवासी श्याम कन्हैया के साथ फोन-पे के माध्यम से 37,600 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। पीड़ित द्वारा अगले ही दिन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित के बैंक खाते में पूरी राशि होल्ड कराई और न्यायालय से फंड रिलीज आदेश प्राप्त होने के बाद संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी के माध्यम से पीड़ित के खाते में 37,600 रुपये वापस करा दिए।
दूसरी घटना 8 दिसंबर 2025 की है, जिसमें नरवे निवासी अनंत कुमार सिंह के बैंक खाते से 25,000 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 22,220 रुपये की राशि को अभियुक्त के खाते में होल्ड कराया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश पर उक्त राशि भी पीड़ित के खाते में वापस कर दी गई।
दोनों मामलों में थाना बरदह की साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से पीड़ितों की कुल 59,820 रुपये की रकम सुरक्षित वापस कराई जा सकी, जिससे पुलिस की सक्रियता और साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button